
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश की पूर्व राज्यपाल माग्र्रेट अल्वा के पति निरंजन थाॅमस अल्वा के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। इस अवसर पर श्री सिंह ने दिवगंत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
श्रीमती राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि श्री अल्वा बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वह उच्चत्तम न्यायालय के एक सम्मानित वकील थे, जिन्होंने सामाजिक सरोकारों तथा महिला समानता से जुड़े मामलों की प्रभावी रूप से पैरवी की। इसके साथ ही उन्होंने एक अच्छे वक्ता के रूप में भी प्रतिष्ठा हासिल की।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
उल्लेखनीय है कि श्री अल्वा का शनिवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया।