भिनाय। कस्बे के बान्दनवाड़ा मार्ग पर स्थित राधास्वामी सत्संग आश्रम से विहार कर गुरूवार प्रात: कस्बे के पंचायत समिति चौराहे पर पहुची जैन साघ्वी राजमती व अन्य साध्वियों को जैन समाज के लोगों व अन्य ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। महाश्रमणी महासती पुष्पवती जी महारासा के नैतृत्व में चलने वाली पैदल यात्रा में मरूधरा शिरोमणी आध्यामयोगिनी उपप्रर्वतनी राजमती जी महारासा निर्भिक वक्ता डॉ राज रश्मि जी महारासा, विध्या रसिका मधुर व्याख्यानी डॉ राजरिदि जी म.सा. नवकार साधिका साध्वी राजलक्ष्मी जी म.सा. विध्याभीलाषी साध्वी राजवृदि म.सा. के भिनाय पहुंचने पर जैन समाज सहित सभी समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान पंचायत समिति के बाहर, स्थानीय बस स्टेण्ड मोती चौक सदर बाजार व बड़े स्थानक तक कस्बे वासियों ने पुष्प वर्षा कर अगवानी की।
- Devendra
- 09/11/2017
- Comments Off on जैन साध्वियों के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब