
बिजयनगर। (खारीतट सन्देश) स्थानीय तेजा चौक त्रिवेणी माताजी मंदिर पर श्री गुर्जर गौड़ ब्राहाण समाज बिजयनगर की सामाजिक एकता, विकास व उत्थान हेतु आहूत बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से लाड़ली प्रसाद जोशी के निर्वाचन पर सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से सहमति व्यक्त कर समर्थन दिया। बैठक की शुरुआत श्री गुर्जर गौड़ ब्राहाण युवक संघ बिजयनगर के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने श्री महर्षि गौतम जंयती 18 मार्च 2018 के आय-व्यय के ब्योरे से की गई।
तिवारी ने श्री गुर्जर गौड़ ब्राहाण समाज बिजयनगर व महिला संगठन के गठन पर बल दिया। इस पर सभी उपस्थित समाज बंधुओ ने सहमति जताई। श्री गुर्जर गौड़ ब्राहाण जिला सभा सस्थां अजमेर के उपाध्यक्ष रामप्रसाद जोशी ने समाज की पूर्व में चल रही गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए भूमि आवंटन प्रक्रिया पर योजना बना कर तेजी से कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में अध्यक्ष लाड़ली प्रसाद जोशी ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया।
जिसमें संयोजक राधेश्याम ठेकेदार, संरक्षक रामप्रसाद जोशी (झिपिया), रामदयाल जोशी, हनुमान प्रसाद शर्मा, जगदीश प्रसाद जोशी (चारणो का खेड़ा), वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरिप्रसाद उपाध्याय, उपाध्यक्ष राधाकृष्ण उपाध्याय, सुभाष पंचोली, सुजीत शर्मा, सचिव दामोदर प्रसाद तिवाड़ी (खादी), सहसचिव पुखराज दुबे, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद जोशी (सिंगावल), प्रचार मंत्री रामेश्वर प्रसाद व्यास, सह प्रचार मंत्री दिलीप व्यास, संगठन मंत्री रामगोपाल जोशी (पंडागा), सह संगठन मंत्री गोरीशंकरजी पंचोली, सलाहकार धीरेन्द्र चाष्टा, कार्यकारिणी सदस्य रामजीलाल जोशी, विश्रामदतजी उपाध्याय, सत्यनारायण पंचोली, राधेश्याम जोशी कम्पाउडर, शिवराज तिवाड़ी (दांतडा), राधेश्याम भारद्वाज, ओमप्रकाश व्यास, नरेश शर्मा (कोठिया) को नियुक्त कर शामिल किया गया।
बैठक में नवनिर्वाचित सदस्यों का माल्यार्पण कर दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतवषींय गुजंर गोड़ ब्राहाण महासभा के राष्ट्रीय सचिव सुजीत शर्मा श्री गुर्जर गौड़ ब्राहाण युवक संघ के पदाधिकारी रामेश्वर प्रसाद तिवाड़ी, जितेन्द्र आचार्य, दिनेश व्यास, पवन कुमार शर्मा, अशोक तिवाडी, पवन शर्मा (हियालिया), गौतमप्रकाश जोशी, हेमराज व्यास सहित समाज के वरिष्ठ समाजसेवी बंधुओ मौजूद रहे।