
हुरड़ा। स्थानीय विवेकानन्द केन्द्र विद्यालय में भारत की प्रसिद्ध कोलाज कलाकार सुश्री उमा शर्मा द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 55 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया है। इसमें कोलाज को बनाने की विधि सुश्री उमा शर्मा के द्वारा बताई गई। इसमें पुराने पत्र-पत्रिकाओं के रंगीन पृष्ठों को फाडकर हाथों के द्वारा सिद्धहस्त करने का प्रयास किया गया है।
इसमें छात्र-छात्राओं की ललक देखने को मिली। बच्चों ने इसमें 60 कलाकृतियों का निर्माण किया। सुश्री उमा शर्मा की उपलब्धियों में राजस्थान ललित कला अवार्ड, पंजाब संस्कृति अवार्ड, प्रमुख उपलब्धि में एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं इण्डिया वर्ल्ड रिकॉर्ड विश्व का सबसे बड़ा कोलाज बनाने का गौरव प्राप्त किया है। सुश्री उमा शर्मा उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित हुई हैं।
इनके द्वारा बच्चों को सिखाया जाना इस क्षेत्र की सबसे बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय के सचिव रघुनन्दन टी. ने सुश्री उमा शर्मा को कोलाज की बारीकियों को सिखाने के लिए धन्यवाद दिया।