साहित्यकार और कवि बालकवि बैरागी का निधन

  • Devendra
  • 13/05/2018
  • Comments Off on साहित्यकार और कवि बालकवि बैरागी का निधन

नीमच। (वार्ता) देश के ख्यातनाम साहित्यकार, कवि और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री बालकवि बैरागी का आज शाम मध्यप्रदेश के नीमच जिले में स्थित गृह नगर मनासा में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। उन्होंने अपने निवास पर ही अंतिम सांस ली। मनासा क्षेत्र के मूल निवासी श्री बैरागी साहित्‍य और कविता के सा‍थ राजनीति के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। वे राज्‍यसभा सांसद के अलावा नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र से भी सांसद रहे। उन्हें कई सम्‍मानाें से नवाजा गया था।

श्री बैरागी की गिनती कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं में होती थी। वे मध्‍यप्रदेश में अर्जुन सिंह सरकार में खाद्य मंत्री भी रहे। कवि बालकवि बैरागी काे मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से “कवि प्रदीप सम्मान” भी प्रदान‍ किया गया। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों के गीत भी लिखे। विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने श्री बैरागी के निधन पर शोक जताते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि श्री बैरागी का निधन उनके लिए निजी क्षति है। श्री बैरागी वरिष्ठ साहित्यकार, कवि और बेहतर राजनेता थे।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar