
बिजयनगर। भारतीय जनता पार्टी बिजयनगर मंडल द्वारा भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरोसिंह शेखावत का 8वां पुण्य स्मृति दिवस गुणानुवाद के रूप में मनाया गया। स्थानीय होटल एन चन्द्रा स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष आशीष सांड ने गुणानुवाद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्व. शेखावत की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देश एवं राज्य के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यो को अविस्मरणीय बताया। मंडल महामंत्री अमित लोढ़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनगोपाल बाल्दी, नौरतमल लोढ़ा, महिपालसिंह चुण्डावत ने स्व. शेखावत के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यो एवं पार्टी को उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।
इस अवसर पर एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल भील, बिजयनगर एसटी मोर्चा अध्यक्ष पूरणराज भील, पार्षद अशोक आलोरिया, लक्ष्मण रमलावत, मंडल मंत्री सम्पत सेन, पूर्व पार्षद अनिल बोहरा, राजेन्द्र बोहरा, सुनिल लोढ़ा, रमेश रांका, सतीश ओझा, ज्ञानचन्द प्रजापत, संदेश मेवाड़ा, प्रदीपसिंह भदौरिया, अशोक मेहता, सुरेन्द्र सिंघवी, अश्विनी शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकत्र्ता ने स्व. शेखावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।