बच्चाें के लिए घर पर बनाएं गार्लिक नूडल्स

  • Devendra
  • 11/11/2017
  • Comments Off on बच्चाें के लिए घर पर बनाएं गार्लिक नूडल्स

बच्चे खासताैर पर नूडल्स खाने के शाैकीन हाेते हैं। अगर अाप भी अपने बच्चाें के लिए घर पर नूडल्स बनाने की तैयारी में हैं, ताे इस बार गार्लिक नूडल्स जरूर ट्राई करें। यह अापके बच्चाें काे बेहद पसंद अाएगी। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-
सामग्रीः-
(चिली गार्लिक अॉयल के लिए)
तेल – 200 मिलीलीटर
लहसुन – 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च – 1 बड़ा चम्मच
(गार्लिक नूडल्स के लिए)
पानी – 2 लीटर
तेल – 1 छाेटा चम्मच
नूडल्स – 280 ग्राम
पानी – जरूरत अनुसार
तेल – 1 बड़ा चम्मच
चिली गार्लिक अॉयल – 50 मिलीलीटर
लहसुन – 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च – 1 छाेटा चम्मच
प्याज – 90 ग्राम
नमक – 1 छाेटा चम्मच
चिली सॉस – 2 बड़े चम्मच
सोया सॉस – 1 छाेटा चम्मच
सिरका – 2 छाेटे चम्मच
चिली गार्लिक अॉयल – 1 बड़ा चम्मच
हरा प्याज – 2 बड़े चम्मच
विधिः-
(चिली गार्लिक अॉयल बनाने के लिए)
1. मध्यम अांच पर एक पैन में 200 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें 1 बड़ा चम्मच लहसुन डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
2. फिर 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
3. इसे 15-20 मिनट तक पकाएं या जब तक लहसुन गहरे भूरे रंग के न हो जाए। लहसुन को जलने से रोकने के लिए इसे बीच-बीच में हिलाते रहे।
4. इस मिश्रण को एक कपड़े में डालकर अच्छी तरह से दबाएं, ताकि सारा तेल बाउल में निकल जाए।
5. इसके बाद इसे ठंडा हाेने दें।
6. अापका चिली गार्लिक अॉयल तैयार है।
(गार्लिक नूडल्स बनाने के लिए)
1. एक कड़ाही में 2 लीटर पानी डालकर मध्यम अांच पर गर्म करें। इसमें 1 छाेटा चम्मच तेल और 280 ग्राम नूडल्स डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. जब नूडल्स पूरी तरह से पक जाएं, ताे इन्हें एक बड़ी छन्नी में निकाल लें और इस पर ठंडा पानी डाल दें।
3. इसके बाद नूडल्स पर 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर मिक्स करें। फिर इसे एक तरफ रख दें।
4. मध्यम अांच पर एक पैन में 50 मिलीलीटर चिली गार्लिक अॉयल डालकर गर्म करें। फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच लहसुन डालकर कुछ मिनट तक हिलाएं।
6. अब इसमें 1 छाेटा चम्मच लाल मिर्च डालकर मिक्स करें।
7. फिर 90 ग्राम प्याज डालकर सुनहरा भूरा हाेने तक भूनें।
8. इसमें 280 ग्राम उबले हुए नूडल्स, 1 छाेटा चम्मच नमक, 2 बड़े चम्मच चिली सॉस, 1 छाेटा चम्मच सोया सॉस, 2 छाेटे चम्मच सिरका, 1 बड़ा चम्मच चिली गार्लिक अॉयल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
9. इसके बाद 2 बड़े चम्मच हरा प्याज डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
10. अापके गार्लिक नूडल्स तैयार हैं, इन्हें गर्मा-गर्म सर्व करें।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar