पाकिस्तान की गोलीबारी में पांच की माैत, 40 घायल

  • Devendra
  • 23/05/2018
  • Comments Off on पाकिस्तान की गोलीबारी में पांच की माैत, 40 घायल

जम्मू। (वार्ता) पाकिस्तान की ओर से जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास जारी गोलाबारी में आज पांच नागरिकों की मौत हो गयी जबकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पांच जवान समेत 40 लोग घायल हो गये।

आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों में नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय सेना की 30 अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर की गयी गोलाबारी में सांबा, कठुआ, आरएस पुरा और हीरानगर सेक्टर में पांच नागरिकों की मौत हुई है। गोलीबारी में बीएसएफ के पांच जवानों समेत 40 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जम्मू मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश कोतवाल ने बताया कि गोलीबारी जारी है। अनंतनाग से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्ध आतंकवादियों ने अनंतनाग के बिजबेहरा में सुरक्षा बलों के वाहन पर हथगोला फेंका। हथगोला अपने लक्ष्य की बजाय सड़क पर फटा गया, जिससे 10 लोग घायल हो गये। घायलों को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। इस बीच हमलावर घटनास्थल से भागने निकले। उन्होंने कहा, “नजदीक के शिविरों से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।”

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar