
बिजयनगर। भारतीय जनता पार्टी मसूदा विधानसभा के 6 भाजपा मंडलों की संयुक्त बैठक स्थानीय होटल एन. चन्द्रा में आयोजित की गई। बैठक को भाजपा उपाध्यक्ष व राज्य के पूर्व खनिज मंत्री एवं मसूदा विधानसभा प्रभारी लक्ष्मीनारायण दवे, अजमेर देहात जिलाध्यक्ष प्रो.बीपी सारस्वत, जिला महामंत्री गणपत मुनि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रियता से कार्य कर संगठन को मजबूती प्रदान करें। आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
भाजपा नेता भंवरसिंह पलाड़ा ने कहा कि मसूदा विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव के करोड़ों रूपये की लागत से विकास कार्य सम्पन्न कराए है तथा जरूरतमंदों को विशेष प्राथमिकता देते हुए उनके कार्यो के लिए सदैव तत्पर रहे हैं।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्रसिंह कानावत, जिला मंत्री मिठूलाल रांका, कैलाश गुर्जर, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ओम जेदिया, बिजयनगर मंडल अध्यक्ष आशीष सांड, महामंत्री अमित लोढ़ा, पूर्व पालिकाध्यक्ष धर्मीचन्द खटोड़, पार्षद अशोक आलोरिया, दातारसिंह नरूका, दिनेश कोठारी, जगदीशसिंह, संजीव भटेवड़ा, ललित शर्मा, पूर्व पार्षद पारसमल बडौला, करणसिंह, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष रामदेव पांडया, भिनाय मंडल महामंत्री टीकम आचार्य, नागोला मंडल अध्यक्ष वंशप्रदीपसिंह, सुरेन्द्र सिंघवी, मसूदा मंडल अध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष नोरतमल लोढ़ा, सुभाष वर्मा, गोपाल रावत, खरवा मंडल अध्यक्ष हरदेवसिंह रावत, अश्विनी शर्मा, मुकेश बिलवाडिया, कैलाश नवाल, राजकुमार वैष्णव, शिवदयाल त्रिपाठी, रूपचन्द नाबेड़ा, बसंत भण्डारी, सुरेश रांका, मांगीलाल मेवाड़ा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।