
अजमेर। (वार्ता) राजस्थान में पुरषोत्तम मास (अधिक मास) की पूर्णिमा पर आज तीर्थराज पुष्कर के सरोवर में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। सरोवर में डुबकी लगाने के लिये श्रद्धालुओं का बीती रात से ही पुष्कर पहुंचना शुरू हो गया और आज अलसुबह से ही डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया।
पंडितों के अनुसार अधिक मास के चलते श्रद्धालुओं ने पुष्कर स्नान एवं दान-पुण्य कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान के बाद जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन भी किए।