
गुलाबपुरा। सफाई कर्मचारी मजदूर संघ ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पालिका गेट के बाहर धरना शुरू किया। सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार से झाडू डाउन हड़ताल शुरू की। कस्बे में सफाई कार्य नहीं हुआ। इंटक यूनियन के अध्यक्ष रामदेव खारोल भी धरना स्थल पर पहुंचे और समर्थन दिया। धरने पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद, रमेश राजेन्द्र, चेतन, अजय, प्रकाश, संजय कुमार आदि बैठे। वाल्मिकी समाज के सदस्यों ने कहा कि सफाई कर्मियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज को ही प्राथमिकता दी जाए। मांगें नहीं माने जाने तक धरना व झाडू डाउन हड़ताल जारी रहेगी।