
जयपुर। (वार्ता) राजस्थान जयपुर शहर कांग्रेस ने आज भ्रष्टाचार मिटाओ भाजपा भगाओ के नारे के साथ पैदल मार्च किया। शहर अघ्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से चांदपोल, छोटी चौपड़ होते हुये अजमेरी गेट पहुंचे तथा वसुंधरा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में श्री खाचरियावास ने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी परियोजना में काफी भ्रष्टाचार हो रहा है लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि अगली बार कांग्रेस सत्ता में आयी तो भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करा दोषियों को सजा दी जायेगी।