इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से जैन मुनि प्रसन्न सागर सम्मानित

  • Devendra
  • 13/11/2017
  • Comments Off on इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से जैन मुनि प्रसन्न सागर सम्मानित

उदयपुर (वार्ता) इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड दिगम्बर जैन मुनि अन्तर्मना प्रसन्न सागर महाराज के सानिध्य में बने विश्व रिकॅार्ड सहित अनेक रिकॉर्ड पर सम्मानित किया गया।
दिगम्बर जैन महासभा के अजय जैन ने आज यहां बताया कि वर्ष 2015 में महाराज की निश्रा में नागपुर में श्रावकों द्वारा विश्व की सबसे बड़ी राखी बनाकर बनाये गये विश्व रिकॉर्ड, वर्ष 2016 में बैंगलोर में आयोजित चातुर्मास में विभिन्न कार्यो के कारण 15 रिकॉर्ड प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने वर्ष 2018 के लिये देश के टॉप 100 रिकॉर्ड में महाराज के तीन रिकॉर्ड को क्रमशः चार, सत्ताईस एवं चालीस वां स्थान देकर समाज को गौरवान्वित किया है।
नई दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में रविवार को आयोजित समारोह में महाराज की ओर से उदयपुर के अजय जैन, कोलकाता के संदीप जैन एवं नागपुर की निधि पाटनी ने प्राप्त किया। गौरतलब है कि अन्तर्मना प्रसन्न सागर महाराज देश के ऐसे प्रथम दिगंबर संत है जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर ,एशिया बुक अॅाफ रिकॅार्ड सहित विश्व की अनेक संस्थाओं के सीईओ एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रसन्न सागर महाराज वर्तमान में जयपुर में प्रवासरत है। जहां वे 186 दिन तप साधना में 153 दिन के उपवास पर है वहां पर कुल 33 पारणे होंगे।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar