मोदी ने की युवा आईएएस अधिकारियों से चर्चा

  • Devendra
  • 04/07/2018
  • Comments Off on मोदी ने की युवा आईएएस अधिकारियों से चर्चा

नई दिल्ली। (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के नये अधिकारियों के साथ आज जनभागीदारी तथा जन विश्वास अर्जित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। श्री मोदी ने केंद्र सरकार में सहायक सचिवों के रूप में हाल में नियुक्त किए गए 170 से अधिक युवा आईएएस अधिकारियों से यहां बातचीत की और फील्ड प्रशिक्षण के उनके अनुभवों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इन अधिकारियों से जन भागीदारी, सूचना प्रवाह, संसाधनों का उचित उपयोग एवं शासन में लोगों का विश्वास बढाने सहित सुशासन के बारे चर्चा की। सरकार की ग्राम स्वराज अभियान और आयुष्मान भारत जैसी हाल की पहलों पर भी चर्चा की गयी। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह एवं कार्मिक तथा प्रशिक्षण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar