जयपुर (वार्ता) राजस्थान में सरकार के साथ मांगों पर कल रात हुई सहमति के बाद सेवारत चिकित्सक आज काम पर लौट आये। जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल सहित सभी अस्पतालों में चिकित्सकों के आने से मरीजों ने राहत की सांस ली है लेकिन चिकित्सा व्यवस्था में सुधार होने में देरी की आंशका के कारण मरीजों की भीड़ कम ही रही। हड़ताल समाप्त होने के बाद हालांकि कुछ चिकित्सक रात में ही काम पर आ गये थे जिन्होंने मरीजों की सारसभांल की। सेवारत चिकित्सकों के साथ हड़ताल पर उतरे रैजीडेंन्ट डाक्टर्स भी आज दोपहर तक काम पर लौट आयेंगे। पिछले सात दिन तक हड़ताल के कारण राज्य में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गयी थी तथा इलाज नहीं मिलने के कारण काफी मरीजों की मौत का दावा भी किया गया है।
- Devendra
- 13/11/2017
- zero comment