
गुलाबपुरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का महिला स्वयं सेवी संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूह से दूरदर्शन एवं नरेंद्र मोदी एप के माध्यम से सीधा संवाद गुलाबपुरा नगर पालिका परिसर में आयोजित हुआ। महामंत्री रीना जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महिलाओ का सीधा संवाद दूरदर्शन पर कार्यक्रम पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर की अध्यक्षता व महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता सोमाणी की आतिथ्य में नगर पालिका भवन में सम्पन्न हुआ।
जिसमे सभी महिला कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुना नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकारण की बात की महिलाओ को सशक्त होने पर ही हर क्षेत्र में आगे बढ़कर भाग्य बदल सकती है। कृषि व डेयरी क्षेत्र में महिलाओ की भागीदारी सबसे ज़्यादा है। जो अपने आप में महिलाओ की कार्यशेली को दर्शाता है।
कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर, महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता सोमाणी, भाजपा मण्डल उपाध्यक्षा रंजना व्यास, महिला मोर्चा उपाध्यक्षा लीला कोगटा, गायत्री गग्गड़, पूजा शर्मा सहित नगर मण्डल महामन्त्री साँवर नाथ योगी, पार्षद रघुवीर वैष्णव, सीता बाई, पार्वती, चन्द्रावती, छोटी बैरवा, कमला मारू, रागिनी, नीलम, पूर्णिमा सिंह, पिंकी खिंची सहित कार्यक्रम में सभी महिला मोर्चा व नगर मण्डल की महिलाये उपस्थित थी।