
बिजयनगर। राज्य सरकार द्वारा नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों की लॉटरी के माध्यम से की गई भर्ती में चयनित कार्मिकों को भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सोपे गए। सोमवार शाम को नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पलाड़ा ने 60 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं स्वच्छता मिशन के तहत युवाओं को रोजगार देने लिए भाजपा सरकार की सराहना की। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुरेश चावला, तहसीलदार प्रभात त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम बेनीवाल, अधिशासी अधिकारी ललित सिंह राठौड़, पालिका अध्यक्ष सचिन सांखला, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश र्जेदिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष सांड, पूर्व मंडल अध्यक्ष नोरतमल लोढ़ा, सथाना सरपंच अशोक साहू, बृजेश बाल्दी, पार्षद ललित शर्मा, लक्ष्मण रमलावत, ओम प्रकाश यादव सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।