पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान

  • Devendra
  • 19/07/2018
  • Comments Off on पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान

पुणे। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में बहुत तेज तथा कहीं-कहीं अतिवृष्टि का होने का अनुमान है। मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के समुद्री और मैदानी इलाके में अगले 24 घंटे में 35-45 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती है जो 55 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकती है। मछुआरों को अंडमान के समुद्री इलाके में प्रवेश नहीं करने की सलाह दी गयी है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और केरल में सक्रिय रहा जबकि अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में मानसून कमजोर रहा।

पिछले 24 घंटे में पूर्व मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सों में तथा गांगेय पश्चिम बंगाल, पंजाब ,हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात , दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में बारिश हुयी। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, ओडिशा,झारखंड, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू- कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तथा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार , मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar