
आगूचा। (खारीतट सन्देश) स्थानीय राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में आजाद मंडली द्वारा अमर शहीद चन्दरशेखर आजाद का जन्मदिवस मनाया गया। आजाद मंडली के सदस्यों कृष्ण कन्हैया पाराशर, बाबू लाल वैष्णव, अक्षत्र सोमानी, महेश सोनी, कमलेश लौहार, रामबाबू नागर व रामेश्वर सिंह चौहान का संस्था प्रधान किशोर राजपाल ने उपरणा पहना कर अभिनंदन किया। कमलेश लौहार व कृष्ण कन्हैया पाराशर ने चंद्रशेखर आजाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके संस्मरण सुनाये। मंडली सदस्यों द्वारा सभी बालिकाओं को टॉफियां वितरित की गई। विद्यालय को अमर शहीद की तस्वीर भेंट की गई।