
बिजयनगर। भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष सांड का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं व मित्रों के साथ विभिन्न सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण, न्यू बोर्न बेबी की डे्रसें, गुरु पन्ना गौशाला में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया, प्राज्ञ कॉलेज में पौधारोपण किया गया, वृद्धाश्रम में फल व मिठाई वितरित किए गए। पीपलेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर मंडल अध्यक्ष सांड के दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर जिला मंत्री मिठ्ठूलाल रांका, कैलाश गुर्जर, मंडल महामंत्री अमित लोढ़ा, करणसिंह, संजीव भटेवड़ा, नौरतमल लोढ़ा, धर्मीचन्द्र खटोड़, धनराज कावडिय़ा, मनोहर कोगटा, महिपालसिंह, मनीष वैष्णव, निपुल छाजेड़, अश्विनी शर्मा, सुरेन्द्र सिंघवी, अनिल शर्मा, अंकुर देशडला, सिद्धार्थ भटेवड़ा, संपत सेन, अशोक मेहता, अशोक आलोरिया, लक्ष्मण रमलावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।