भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा का किया स्वागत

  • Devendra
  • 03/08/2018
  • Comments Off on भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा का किया स्वागत

गुलाबपुरा। (खारीतट सन्देश) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गुलाबपुरा द्वारा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा मधु शर्मा का राजस्थान गौरव यात्रा की तैयारियों के निमित्त राजसमंद चारभुजाजी जाते समय अल्प प्रवास के दौरान गुलाबपुरा पालिका परिसर स्थित पालिकाध्यक्ष के कक्ष में रुकी जहां पर स्थानीय महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता सोमानी के नेतृत्व में उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

इस मौके पर पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा के साथ आए प्रदेश कार्यकारिणी के निर्मला चौधरी, पूनम यादव का भी माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्षा शर्मा ने महिला मोर्चा की सभी सदस्यों को पीले चावल बांटकर राजसमंद से शुरू होने वाली मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की राजस्थान गौरव यात्रा में आने का न्योता दिया। इस मौके पर नगर मंडल महामंत्री साँवर नाथ योगी ने मधु शर्मा को पालिका क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया।

कार्यक्रम में नगर मंडल वह युवा मोर्चा पार्षदगण के द्वारा प्रदेश अध्यक्षा शर्मा को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमारी रांका, मंडल उपाध्यक्ष रंजना व्यास, उपाध्यक्षा लीला कोगटा, नगर महिला मोर्चा महामंत्री रीना जोशी, पार्षद बलवीर मेवाडा, रघुवीर वैष्णव, युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू राठौड़, कृष्ण सिंह राजावत, पार्षद मणिराज सिंह, भारतीय मजदूर संघ की सरोज कंवर, महिला मोर्चा मंत्री संगीता काबरा, शिमला शर्मा, महिला मोर्चा सदस्या प्रेमलता पारीक, नैना शर्मा, पूजा शर्मा, मंजू शर्मा, गायत्री गग्गड़, निहाल कंवर बडोला, छोटी देवी बैरवा, सीता बाई, कमला देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar