
गुलाबपुरा। (खारीतट सन्देश) स्थानीय भाजपा महिला मोर्चा महामन्त्री रीना जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की भारतीय जनता महिला मोर्चा गुलाबपुरा द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में मोर्चा अध्यक्ष कांता सोमानी के सानिध्य में औषधीय पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम में शुभम सेवा संस्थान के पुरुषोत्तम नवाल, जीएल यादव, विश्व हिंदू परिषद तहसील अध्यक्ष शिव सिंह, भाजपा महिला मोर्चा से वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमारी रांका, उपाध्यक्ष लीला कोगटा, भाजपा नगर मंडल महामंत्री सांवर नाथ योगी, पार्षद रघुवीर वैष्णव, युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू सिंह राठौड़, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, हरीश शर्मा, रेखा सोमानी, पूजा शर्मा, मंजू शर्मा, नैना शर्मा, प्रेमलता पारीक, कान्ता मेठानी, लीला गग्गड, मुन्नी जागेटीया, एडवोकेट आशीष त्रिपाठी सहित प्राकृतिक चिकित्सालय स्टाफ व मेम्बर मौजूद रहे।