
गुलाबपुरा। (खारीतट सन्देश) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गुलाबपुरा के तत्वाधान में पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर के सानिध्य में हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर वार्ड संख्या २ में स्थित शिव जी के मंदिर पर महिलाओं द्वारा बड़ व पीपल के पौधे का पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने हरियाली अमावस्या को धार्मिक पर्व बताते हुए कहां की सावन महीने में अमावस्या के दिन दान पुण्य करना और बड व पीपल का पौधा लगाने की बहुत बड़ी महत्ता है वेदों में इसका वर्णन किया गया है। साथ ही पालिका अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर, भगवान शिवजी का जलाभिषेक किया।
इस दौरान महिला मंडल उपाध्यक्षा रंजना व्यास, नगर मंडल महामंत्री व पार्षद सांवर नाथ योगी, पार्षद बलवीर मेवाडा, पार्षद रघुवीर वैष्णव, युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू सिंह राठौड़, विश्व हिंदू परिषद तहसील अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष महावीर जांगिड़, भारतीय मजदूर संघ की सरोज कंवर, वरिष्ठ भाजपा नेत्री निहाल कंवर बडौला, मिश्री लाल गुर्जर, ओम गुर्जर, युवा सेवा समिति अध्यक्ष अनुराग कांकरिया, जीवन गुर्जर, नवीन सारडा, चंद्रावती देवी, नीलम, मंगल जैन, पिंकी खींची, मोहन कंवर, पार्वती देवी भारद्वाज, कंचन देवी, कमला देवी, केशव खींची, शिव मंदिर पुजारी लोकेश वैष्णव, गोपाल, ओम, भंवर मेवाड़ा, जीतू खींची सहित वार्डवासी व धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित थे।