
गुलाबपुरा। (खारीतट सन्देश) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा कुबेर कॉलोनी स्थित भगवान शिव मंदिर पर सावन के पावन पर्व पर भगवान शिव पर विशेष पाठ पूजा सहस्त्र जलधारा अभिषेक का आयोजन रखा गया। पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने पूरे विधि विधान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान कर भगवान शिव पर बिलपत्र चढ़ाकर पंचामृत स्नान करा कर विशेष पूजा अर्चना की साथ ही कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बिलपत्र चढ़ाकर पालिकाध्यक्ष गुर्जर के विधायक बनने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री व पार्षद सांवर नाथ योगी, पार्षद बलवीर मेवाडा, रघुवीर वैष्णव, युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू राठौड़, राजेंद्र रेगर, महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता सोमानी, मंडल उपाध्यक्षा रंजना व्यास, महिला मोर्चा महामंत्री रीना जोशी, युवा मोर्चा महामंत्री विकास मेवाड़ा, विश्व हिंदू परिषद तहसील अध्यक्ष शिव सिंह राठौड, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष महावीर जांगिड, कमलेश लोहार, सुरेश मेवाडा, प्रवक्ता विजय पंवार, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश लोहार, आईटी सेल अध्यक्ष गौतम आंचलिया, सोनू खटीक, नवीन सारड़ा, गोपी गुर्जर, भाजपा नेत्री निहाल कंवर बडोला, मंत्री शिमला सर्वा, बूथ अध्यक्ष रेखा सोलंकी, संगीता त्रिपाठी, कमला लाहोरिया, रेखा सोमानी, गायत्री गग्गड़, मनोज बड़ौला, वार्ड के भाजपा कार्यकर्ता मदन लोहार, भंवर, शंकर सिंह राजावत, जगदीश शर्मा, शंकर बड़ौदा, विश्वास त्रिपाठी, हरजी जाट, भंवर मेवाड़ा, जगदीश कुमावत, बुद्धि प्रकाश, संपत सेन, ईश्वर सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र शर्मा, गोपाल वैष्णव, गोपाल गोस्वामी, रिंकू लड्ढा, भरत शर्मा सहित समस्त वार्ड वासी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।