
बिजयनगर। महेश क्लब एव माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकटवर्ती गनाहेड़ा ग्राम के राजकीय विद्यालय में 55 विद्यार्थियों को गणवेश व 40 स्कूल बैग वितरित किए। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में माहेश्वरी पंचायत मण्डल के मंत्री राजेन्द्र झंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर कोगटा, महेश क्लब के अध्यक्ष रजनीश बिड़ला, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर गांधी, महिला मंडल अध्यक्ष सुमन बांगड़, उपाध्यक्ष सुनीता कोगटा, मंत्री अंतिमा पंडवार, पूजा गांधी, रश्मि बिडला, मधु जाजू इत्यादि मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि मालवीय ने क्लब द्वारा किए गए सहयोग पर आभार ज्ञापित किया।