पूर्व देहात जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा फिर भाजपा में

  • Devendra
  • 15/11/2017
  • Comments Off on पूर्व देहात जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा फिर भाजपा में

जयपुर (वार्ता) राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित पूर्व देहात जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा व ब्यावर के पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा को मंगलवार को फिर पार्टी में शामिल कर लिया गया।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने अजमेर उपचुनाव के मद्देनजर इन दोनों निष्कासित नेताओं को पार्टी में शामिल कर लिया।
उल्लेखनीय है कि दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar