
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय में आज पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें श्रद्धांंजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, प्रदेश महामंत्री वीरमदेव सिंह जैसास, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत, प्रदेश प्रवक्ता पिंकेश पोरवाल, विधायक ज्ञानदेव आहूजा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील व्यास एवं अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना तथा राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सुन्दर लाल काका, राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष जसबीर सिंह, एडिशनल सोलिसीटर जनरल ऑफ इण्डिया राजदीपक रस्तोगी, राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी, राजस्थान हाऊसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अजयपाल सिंह, कला एवं संस्कृति के अध्यक्ष अशोक पाण्ड्या सहित कई गणमान्य लोगों ने श्री वाजपेयी के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।