
उदयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां का आज डूंगरपुर जिले के त्रिवेणी संगम बेणेश्वर धाम में विसर्जन किया गया। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के संभागीय मीडिया सहप्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि बेणेश्वर धाम में पीठाधीश महंत अच्युतान्दन महाराज के सानिध्य में मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के बाद विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर राज्य के गृह मंत्री गुलाबचन्द कटारिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, सांसद मानमल निनामा एवं अर्जुनलाल मीणा, विधायक फूलसिंह मीणा, नानालाल अहारी, दल्लीचन्द डांगी, अमृतलाल मीणा, प्रताप गमेती, बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष मनोहर द्विवेदी, उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष गुणवंतसिंह झाला, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार, राजसमन्द जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, उदयपुर जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, उपजिला प्रमुख सुन्दरलाल भाणावत सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
इससे पूर्व अस्थि कलश रात्रि में उदयपुर में पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय में दर्शनार्थ रखा गया जहां पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, भाजपा के सभी स्तर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि प्रदान की।