
गुलाबपुरा। (खारीतट सन्देश) भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती कोगटा के निर्देशानुसार रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शनिवार को पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर महिला मोर्चा ने महिलाओं की रक्षा का संकल्प दिलाया। महिला मोर्चा महामंत्री रीना जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की रक्षाबंधन का अपना एक महत्व है इस दिन बहिने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाती है ठीक उसी तरह से महिला मोर्चा गुलाबपुरा ने गौशाला रोड पर इकठ्ठे होकर पुलिस थाने में जाकर पुलिस अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा और राष्ट्र रक्षा हेतु संकल्प दिलाया। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता सोमानी, उपाध्यक्ष लीला कोगटा, महामंत्री रीना जोशी, मंत्री शिमला सर्वा, पूजा शर्मा, रेखा सोमानी, प्रेमलता पारीक, छोटी बेरवा सहित महिला प्रकोष्ठ की सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।