बिजयनगर/गुलाबपुरा (खारीतट सन्देश) दौसा से प्रारंभ हुई ब्राह्मण परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर जी के सानिध्य में परशुराम यात्रा का विजयनगर पहुंचने पर खारी नदी के तट पर सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा खंड मसूदा के अध्यक्ष धीरेंद्र चाष्टा के नेतृत्व में खारी नदी के तट पर पहुंचने पर उपस्थित सैकड़ों समाज बंधुओं ने केसरिया दुपट्टा पहने फूल मालाओं और ढोल धमाकों से यात्रा का स्वागत किया। खारी नदी के तट से शोभायात्रा को वाहन रैली के साथ विप्र समाज भवन लाया गया। यात्रा खारी नदी तट से प्रारंभ होकर राजनगर चौराया, रेलवे फाटक, रेलवे स्टेशन, बापू बाजार, सब्जी मंडी चौराहा, पीपली चौराहा, कृषि मंडी होते हुए विप्र समाज भवन पहुंची जहां ब्राह्मणों ने एकता सभा का आयोजन किया गया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य राजेश्वर जी ने ब्राह्मण समाज के समाज बंधुओं से एकजुट रहकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया उन्होंने बताया कि यह परशुराम यात्रा देश के 687 जिलो 4 गांवों तक घूमते हुए कुरुक्षेत्र हरियाणा में समाप्त होगी। देश के समस्त ब्राह्मण बंधुओं को एक सूत्र में बांधने के लिए महा संपर्क अभियान के तहत यह भारत भ्रमण परशुराम यात्रा के माध्यम से किया जा रहा है। शोभा यात्रा की समाप्ति पर भगवान परशुराम जी की भव्य आरती का आयोजन किया गया जिस का लाभ उपस्थित समाज बंधुओं ने लिया। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। आयोजित शोभायात्रा में अध्यक्ष धीरेंद्र चाष्टा, सचिव सांवरलाल व्यास, कोषाध्यक्ष अमिताभ सनाढ्य, सूर्य प्रकाश शर्मा, गोविंद शर्मा, सुशील तिवारी, कैलाश पारीक, सत्यनारायण जोशी, सत्यनारायण पुरोहित, रामस्वरूप शर्मा, कृष्णगोपाल शर्मा, लाडली प्रसाद शर्मा, राजेश तिवारी, ओमप्रकाश शर्मा, विश्वनाथ पाराशर, गोविन्दनारायण शर्मा, संजय शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, अनिल शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, डॉ. अमित उपाध्याय, दिनेश शर्मा, शिवदयाल पांड्या, संजय शर्मा, रितेश शर्मा सहित सैकड़ों ब्राह्मणबंधु उपस्थित रहे। शोभा यात्रा के मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। उक्त जानकारी राजस्थान ब्राह्मण महासभा खंड मसूदा के कोषाध्यक्ष अमिताभ सनाढय़ ने दी।
पुष्पवर्षा के साथ किया संतों का स्वागत
गुलाबपुरा। स्थानीय गणेश मंदिर से विप्र बंधुओं ने परशुराम रथ का भव्य स्वागत ढ़ोल नागाड़ो के साथ पुष्पवर्षा के साथ किया, ढ़ोल नगाड़ों व वाहनो के साथ रैली के रूप में रथ यात्रा बावड़ी चौराहा, सदर बाजार, टीकम चौराहा, भीलवाड़ा रोड होते हुए परशुराम सर्किल पहुंची। रथ यात्रा का जगह-जगह कस्बे में पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। परशुराम सर्किल पर आचार्य राजेश्वर ने भगवान परशुराम के फरसे पर माल्यार्पण कर चित्र पर दीप प्रज्वलन किया। स्थानीय राम मंदिर में विप्रो ने रथयात्रा में आये संतो का स्वागत अभिनन्दन किया। राजेश्वर महाराज द्वारा उद्बोधन में यात्रा व भगवान परशुराम की जीवनी पर प्रकाश डाला गया, कार्यक्रम में उपप्रधान मधुसूदन पारीक, राजकुमार शास्त्री, कैलाश जोशी, सुजीत शर्मा, श्यामलाल जोशी, दिनेश शर्मा, सतीश पाराशर, विकास आचार्य, सीपी जोशी, अमित कुमार आत्रेय, अनुरूप शर्मा, अविनाश, भरत, जीतेन्द्र, मनोज, गोपाल, चेतन, अभिषेक, कृष्णगोपाल सहित कई विप्र समाज के लोग मौजूद रहे। भगवान परशुराम की गौरव गाथा का देशभर में प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य को विस्तार से बताया। भ्रमण परशुराम अखाड़ा एवं विश्व भ्रमण महापरिषद के संयुक्त तत्वाधान में संपूर्ण भारत की 1 लाख 11 हजार किलोमीटर की यात्रा हेतु आचार्य राजेश्वर अध्यक्ष परशुराम अखाड़ा व पंडित नंद किशोर शर्मा शंकर लाल शर्मा के सानिध्य में देशभर में रथयात्रा निकाली जा रही है जिसका समापन हरियाणा में होगा।