
गुलाबपुरा। स्थानीय देवनारायण मन्दिर से प्रारम्भ हुई विशाल वाहन रैली कई पंचायतो से होती हुई गोठा पहुंची जहां गोठा दड़ावट के देवनारायण मन्दिर में दर्शन कर के बाद वाहन रैली आसींद के मुख्य मार्गों से होती हुई मुख्यमंत्री के सभा स्थल पर पहुंची। रैली में युवाओं का उत्साह और जोश तारीफ. ऐ काबिल था। युवाओं ने भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद आदि नारों से सम्पूर्ण वातावरण गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष गुर्जर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने 4 किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर सभा स्थल पर लेकर गए। यह रैली पूरे आसींद विधानसभा के लिए चर्चा का विषय बन गयी। पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर के समर्थन में हजारो भाजपा कार्यकर्ताओ व समर्थको ने धनराज गुर्जर को हुरडा-आसींद विधानसभा का प्रत्याशी बनाए जाने की एक आवाज में मांग की।