जयपुर। राजस्थान में महिला कांग्रेस राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी ड़ा. वीणा रानी देशवाल और महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की बैठक में आज यह निर्णय लिया गया। इस अवसर पर डा़ देशवाल ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और राज्य सरकार की नाकामियों से आमजन को अवगत करायेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस भाजपा सरकार की रणनीति की काट के लिए अब सोशल मीडिया और सड़कों पर उतरने की जवाबी रणनीति पर काम शुरू करेंगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के शासन में महिला उत्पीडऩ में बढ़ोतरी, मंहगाई एवं भष्ट्राचार चरम पर हैं जिससे लोगों में भय का माहौल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से राहत की उम्मीद अब दिखाई नहीं दे रहीं हैं। भाजपा सत्ता के मद में लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार प्रहार कर रही है।
उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के उत्पीडऩ का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी, ताकि जनता के बीच सत्तारूढ़ दल की हकीकत लाई जा सके। रेहाना रियाज ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- Devendra
- 16/11/2017
- Comments Off on भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी महिला कांग्रेस