
गुलाबपुरा । विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति द्वारा स्थानीय सार्वजनिक धर्मशाला में नारी शक्ति संगम विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विहिप केंद्रीय मंत्री व दुर्गा वाहिनी राष्ट्रीय संयोजिका मीनाक्षी ताई मुख्य वक्ता थे। क्षेत्रीय संयोजक अभिलाषा दीदी, प्रांतीय संयोजिका लता पांड्या, जिला संयोजक सीमा जाट भी उपस्थित मौजूद थीं। नारी शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन संगठन द्वारा नारियों को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं संकट के समय के समय आत्मरक्षा करने पर चर्चा हुई। लगभग 3 घंटे चली इस संगोष्ठी में मुख्य विषय नारी सशक्तिकरण, जागरूकता और परिवार में नारी की भूमिका एवं भविष्य निर्माण से संबंधित वार्तालाप रही।
कार्यक्रम में उद्बोधन के साथ चर्चा सत्र भी रहा, जिसमें उपस्थित नारी शक्ति ने अपनी शंकाओं को दूर करने के लिए आगंतुकों से सवाल-जवाब भी किए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह कमल शर्मा, नरेंद्र केलानी, शिव शैलेंद्र, अमित आत्रेय, शिवनाथ सिंह, राठौड़, शिवसिंह राठौड़, आशीष दाधीच, रोहित चौधरी, मनोज शर्मा व सत्यनारायण क्षोत्रिय विभाग मंत्री मौजूद थे। नगर में महिला वर्ग में सुनीता पंचारिया, अंजू राठी, सुनीता आत्रेय, मनीषा जोशी, एबीवीपी से पारस वैष्णव, विनर विजेता ममता शर्मा भी उपस्थित रहे।