
बिजयनगर। भारत विकास परिषद् शाखा बिजयनगर द्वारा नवरात्रि पर्व पर बाड़ी माताजी पद यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बालाजी मन्दिर सब्जी मण्डी यात्रा शुरू हुई। सभी पुरुष सदस्य श्वेत कुर्ता पायजमा एवं महिलाएं लाल साड़ी अथवा चुंदड़ी पहनी हुई नजर आई। पदयात्रा में सभी पदयात्री गरबा करते हुए बाड़ी माताजी पहुंचे, जहां बाड़ी माताजी के दर्शन कर आरती में मौजूद रह धर्मलाभ प्राप्त किया। पदयात्रा में प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश कोगटा, शाखा सचिव जितेन्द्र पीपाड़ा, कोषाध्यक्ष विनोद नाहर, अशोक गोयल, श्याम सुन्दर चौधरी, राजेंद्र पामेचा, दिलीप मेहता, विमलचन्द कोठारी, डीसी जैन, सुनील सोमानी, रामस्वरूप मेवाड़ा, अजय पोखरना, गोपाल छीपा, राजेश सांखला, गोतम बुरड़, रूपचंद नाबेड़ा, गोपाल बिंदल, पंकज पीपाड़ा, सिधार्थ बोरदिया, नरेश चौहान, विनोद त्रिपाठी, बृजेश बाल्दी, संगीता बाल्दी, प्रीति पीपाड़ा, संगीता गर्ग, मंजू नाहर, नीलम टेलर, रुचिका बोरदिया, रेखा पोखरना, सरोज कोगटा, सीमा त्रिपाठी, नारायण गुर्जर आदि शामिल थे।