
विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
बांदनवाड़ा(राजेश मेहरा) कस्बे में चल रहे भगवान सत्यनारायण मेले के दूसरे दिन गुरुवार को स्थानीय लोगों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का लुत्फ उठाया। गुरुवार सुबह से ही भगवान सत्यनारायण के दर्शनार्थ ग्रामीणों का तांता लगा रहा। विभिन्न परिधानों में सजी-धजी महिलाओं व बच्चों ने मेले में लगे आकाशीय झूले, मौत का कुआं का लुत्फ उठाते जमकर खरीददारी की। वहीं श्रद्धालुओं ने भगवान के मंदिर में मत्था टेकते नारियल प्रसाद चढ़ाकर खुशहारी की मन्नत मांगी।
प्रात:काल लोगों को खीर का प्रशाद वितरित किया गया। दोपहर में महिलाओं की प्रतियोगिताएं हुई जिसमें कुर्सी दौड़ में प्रथम अंजली जोगी, द्वितीय आशा पारीक एवं तृतीय स्थान पर प्रियंका चौधरी रही। मटका दौड़ में प्रथम प्रियंका चौधरी, द्वितीय सोनू शर्मा, तृतीय स्थान पर खुशबु परिहार रही। वहीं जलेबी रेस में सोनू शर्मा ने प्रथम, खुशबु परिहार ने द्वितीय एवं दीपा कुमावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारियल प्रतियोगिता में दामिनी वैष्णव प्रथम, कौशल्या द्वितीय एवं रितु माली तृतीय स्थान पर रही। रस्साकसी प्रतियोगिता में खुशबु परिहार एण्ड पार्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरी ओर पुरुषों की रस्साकसी, बोरी दौड़, मटका दौड़ की प्रतियोगिताएं भी हुई। जिनको अतिथियों ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन सुरेश बामनिया ने किया।
सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम आज
भगवान सत्यनारायण के मेले के चौथे दिन आज शुक्रवार को सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न नृत्यांगनाएं मनमोहक प्रस्तुतियां देगी।