
राजस्थान शिक्षक संघ : उपशाखा हुरड़ा कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न
गुलाबपुरा। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा हुरडा कार्यकारिणी के चुनाव अधिकारी किशोर राजपाल एवं पर्यवेक्षक कैलाश चंद्र सुथार के सान्निध्य में संपन्न हुए। निर्विरोध हुए चुनाव में उपशाखा सभाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, उप सभाध्यक्ष गोपाललाल भील, भंवरलाल सेन, अध्यक्ष पद पर कृष्णपाल सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष गोपाललाल टेलर व बालमुकंद लखारा, महिला उपाध्यक्ष सुमन शर्मा, मंत्री अनुपम मेहता, महिला मंत्री मंजूलता शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रमोदकुमार बैरवा और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कमल कुमार बैरवा, मदनलाल माली को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। जिला संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा ने अपने सान्निध्य में राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 3 गुलाबपुरा में संपन्न चुनाव के सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई।