धूमधाम से मनाया पराशर जन्मोत्सव

  • Devendra
  • 31/10/2018
  • Comments Off on धूमधाम से मनाया पराशर जन्मोत्सव

गुलाबपुरा. पारीक सेवा समिति गुलाबपुरा बिजयनगर द्वारा पराशर जन्म उत्सव प्रताप नगर स्तिथ नवीन भवन पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबूलाल पारीक ऑल इंडिया पारीक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक केसोट जयपुर थे। सभी अतिथियों का साफा माल्यार्पण से स्वागत किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य भामाशाह शिवदयाल त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी, मधुसूदन पारीक का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर भामाशाहों द्वारा मेरिट में आने वाले समाज के बालक-बालिकाओं का सम्मान किया गया। इससे पूर्व महिला मंडल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष बाबूलाल पारीक ने भवन हेतु एक लाख रूपये की भेट राशि प्रदान की वही जयपुर प्रदेश अध्यक्ष कैसोट ने नवीन भवन हेतु 51 हजार रूपये की सहायता राशि समिति को दी। इस मौके पर गोवर्धन पारीक ने भी एक कमरे के निर्माण की घोषणा कार्यक्रम में की। समाज के भवन के मेन गेट के लिए डॉ. रूपा पारीक (प्रधानाचार्य राबाउमावि गुलाबपुरा) द्वारा एक लाख रूपये की सहायतास राशि की घोषणा की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने समाज में शिक्षा व समाज उत्थान के लिए आव्हान किया। कार्यक्रम में क्षेत्र से समाज की महिलाओं पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों का स्थानीय अध्यक्ष रतनलाल पारीक व गोवर्धन लाल पारीक ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्णा पारीक द्वारा किया गया।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar