जयपुर। राजस्थान में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के मामले में विचार के लिए आज यहां ब्राह्मण नेताओं का जमावड़ा होगा।
ऑल इण्डिया ब्राह्मण फैडरेशन के अश्विनी तिवारी ने बताया कि आज होने वाली बैठक में फैडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आगामी बैठक के निर्धारण सहित आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदेशों में चल रहे अभियान तथा संगठन को मिले राज्यों के मांगपत्र पर भी विचार विमर्श होगा।
श्री तिवारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 19 प्रतिशत आरक्षण देने पर मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू की सहमति फैडरेशन के प्रयासों की सकारात्मक उपलब्धि है।
- Devendra
- 17/11/2017
- Comments Off on आरक्षण को लेकर ब्राह्मण नेताओं की बैठक आज