समारोह पूर्वक मनाई नेहरू की जयंति

  • Devendra
  • 14/11/2018
  • Comments Off on समारोह पूर्वक मनाई नेहरू की जयंति

बिजयनगर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बुधवार को लायंस क्लब बिजयनगर द्वारा राजकीय संस्कृत विद्यालय पावर हाउस के पीछे बाल दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के छात्रों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता व काव्य पाठ एवं नृत्य आदि का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर क्लब परिवार द्वारा सभी भाग लेने वाले बच्चों को क्लब परिवार की ओर से उपहार वितरित किए गए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राजेश तोषनीवाल, सचिव डॉ. अमित उपाध्याय, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार सोनी, राजेन्द्र पामेचा, सुधीर गोयल, डॉ. एसएस अग्रवाल, राजकुमार बिंदल आदि मौजूद थे।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती स्थानीय गांधी उद्यान बिजयनगर में उनकी प्रतिमा के समक्ष फूल चढ़ाकर मनाई गई। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष सहदेवसिंह कुशवाह सहित लेखराज बैरवा, विनय भंडारी, संजय शर्मा, तरुण कच्छावा, पूर्व पार्षद श्याम नागौरी, सीताराम पंवार, सेवादल अध्य्क्ष ज्ञानचन्द चौधरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

बाल दिवस के अवसर पर सेंट पॉल स्कूल बिजयनगर में आयोजित क्विज में भाग लेते छात्र-छात्राएं।

गुलाबपुरा। श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलाबपुरा में विवेकानन्द सभागार में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। छात्रकुल कार्यकारिणी की अध्यक्षा सुश्री शेरिन कुरेशी व आशीष चौधरी ने चित्र के समक्ष माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यक्रम में सुश्री काजल सिसोदिया व अंतिमा शर्मा ने चाचा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य सत्यनारायण अग्रवाल ने चाचा नेहरू से जुड़ी एक कहानी सुनाकर बच्चों को उससे सीख लेने की प्रेरणा दी। वरिष्ठ शिक्षक लाल साहब सिंह ने भी बच्चों को प्रेरणादायक घटना सुनाकर प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अंजली शर्मा ने किया।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar