ट्राई करें किचन की सिर्फ ये 2 चीजें, रातों रात आएगा गोरापन

  • 01glld3citdecc4m6kba
  • 17/11/2017
  • Comments Off on ट्राई करें किचन की सिर्फ ये 2 चीजें, रातों रात आएगा गोरापन
  • किचन में मौजूद है गोरा होने का सीक्रेट।
  • त्वचा पर निखार लाता है नींबू।
  • टैनिंग को तुरंत दूर करता है टमाटर।भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के चलते चेहरे की रंगत कहीं खो सी जाती है। जबकि लड़का हो या लड़की हर कोई खूबसूरत और निखरी हुई त्वचा पाना चाहता है। लेकिन धूल-मिट्टी और प्रदूषण भरे माहौल के चलते चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। जिन्हें हटाने और गोरा दिखने के लिए लोग ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का सहारा लेते हैं। अगर आप भी दिनभर की भागदौड़ की वजह से अपना चार्म खो चुके हैं तो आज हम डॉक्टर सिमरन सैनी से बातचीत के आधार पर आपको किचन में मौजूद कुछ नुस्खे बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो नुस्खे।
  • दही से पाएं गोरी त्वचा 

    दही में कई ऐसे गुण होते हैं जो हमारा पाचन तंत्र सही करने के साथ ही हमारे चेहरे पर रंगत भी लाते हैं। दही में ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। दही में थोड़ा सा बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक सूखने के बाद चेहरा धो लें। ऐसा करने पर आपको तुरंत निखार दिखेगा।

  • त्वचा पर निखार लाता है नींबू 

    नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। विटामिन सी त्वचा के लिए सबसे अच्छा गुण है। इससे चेहरे मुंहासे और दाग-धब्बे खत्म होने के साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है। नींबू के रस को आप फेसपैक में मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके अलावा नींबू के रस में खीरे का रस और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से फायदा मिलता है।

  • टैनिंग को तुरंत दूर करता है टमाटर

    चेहरे के लिए टमाटर का मास्क बहुत अच्छा है। टमाटर के मास्क को आप शहद के साथ ट्राई कर सकते हैं। टमाटर और शहद का मिश्रण चेहरे की खूबसूरती को काफी हद तक बढ़ा देता है। इसे बनाने के लिए आपको 1 छोटा टमाटर, 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस चाहिए। अब एक कटोरी में टमाटर का पल्‍प लें और उसके साथ शहद और नींबू को मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को हल्के हाथों से अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। लगभग 15 मिनट सूखने के बाद चेहरा धो लें। चेहरे पर ग्लो लाने के साथ ही यह नुस्खा चेहरे के दाग-धब्बों को भी दूर करता है।

  • त्वचा के लिए संजीवनी है ऐलोवरा

    ऐलोवरा को खाने के साथ ही आप चेहरे पर भी लगा सकते हैं। ऐलोवेरा का गुदा चेहरे पर लगाने से कमाल के फायदे होते हैं। एलोवेरा चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ बालों की लंबाई के लिए भी फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल को सीधा चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद धो लें। कुछ समय तक ऐसा करने से आपको खुद फर्क दिखेगा।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar