नसीराबाद छावनी क्षेत्र से सिविल एरिया को निकालने के लिए अधिसूचना जारी

  • Devendra
  • 17/11/2017
  • Comments Off on नसीराबाद छावनी क्षेत्र से सिविल एरिया को निकालने के लिए अधिसूचना जारी

जयपुर। (वार्ता) राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद छावनी क्षेत्र के चार वार्डों को पूर्ण रूप से और चार वार्डाें के सिविल एरिया को छावनी क्षेत्र से बाहर करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने आज नसीराबाद छावनी क्षेत्र के वार्ड नम्बर 4, 5, 6 और 7 के सम्पूर्ण क्षेत्र और वार्ड नम्बर 1, 2, 3 एवं 8 के सिविल एरिया को छावनी क्षेत्र से बाहर करने के लिए अधिसूचना जारी की हैं।
नसीराबाद कस्बे में नगरपालिका नहीं होने के कारण कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे तथा स्थानीय निवासियों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी परेशानी आ रही थी। अब इन आबादी इलाकों को छावनी क्षेत्र से बाहर घोषित करने पर लोगों को नगरपालिका की सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar