अशोकनगर। (वार्ता) मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के बहादुर थाना क्षेत्र में आज दोपहर हुए एक सडक हादसे में उप पुलिस महानिरीक्षक जेल सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रैफर कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार डीआईजी जेल सोहेल अहमद भोपाल से अशोकनगर जेल का निरीक्षक करने आ रहे थे। तभी अशोकनगर-विदिशा मार्ग पर अतरेजी मोड के पास उनका वाहन सामने से आ रही एक बस भिंड गया। हादसे में डीआईजी जेल सोहेल अहमद, उनका पीए अशोक आर्य और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल भेज दिया गया है।
घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
- Devendra
- 18/11/2017
- zero comment