भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 100 वी जयंती मनाई

  • Devendra
  • 19/11/2017
  • Comments Off on भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 100 वी जयंती मनाई

गुलाबपुरा। (ललित धनोपिया) भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा जी गांधी की 100 वी जयंती पर गुलाबपुरा के कांग्रेसजनों द्वारा सार्वजनिक धर्मशाला में मनाई गई इस अवसर पर सभी कांग्रेस जनो ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के बताए हुए पद चिन्हों पर चलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया साथ ही सभा में उपस्थिति सभी वक्तताओ ने कांग्रेसजनो द्वारा जनता की आम जन समस्याओं को, राशन शहर में बसों का अभाव पोस्ट ऑफिस BPL आदि कई समस्याओं को लेकर शीघ्र ही कांग्रेसजनो द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया, सभा में पद्मावती फिल्म को लेकर कांग्रेसजन ने विरोध प्रकट किया फ़िल्म पर रोक लगाने की मांग की गई। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता रामदेव खारोल, नगर अध्यक्ष लक्ष्मीलाल धम्मानी, वरिष्ठ नेता बसंती लाल, प्रेमनारायण सोनी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष, सलीम बाबू, नगर युवा अध्यक्ष अशोक कुड़ी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रईस मोहम्मद, अफजल भाटी, पार्षद शरीफ गौरी, घनश्याम सिंह, महिला नगर अध्यक्ष सरिता पाराशर, पूर्व पार्षद गुड्डू कुरैशी, राजवीर सिंह, कमल जीनगर, धनराज बैरवा, अभाव अभियोग के प्रदेश सचिव प्रशांत काबरा, अशोक मौर्य, चेतन पाराशर, कैलाश जोशी, विरेन्द्र लोढ़ा, महेंद्र सोनी, प्रदीप मेड़तवाल, फारुख कुरैशी, योगेश त्रिवेदी, कैलाश खारोल, सत्यनारायण तिवाड़ी, रमेश बेरवा, जितेंद्र नागर, मोहम्मद कायमखानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी थे।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar