भिनाय। कस्बे के ब्रह्मपुरी मोहल्ले में रहने वाले एक स्थानीय दम्पति ने ब्यावर के दृष्टि सेवा संस्थान कि प्रेरणा पर मरणोपरांत देहदान का संकल्प लेकर मानवता का प्रेरणादायीं सन्देश दिया। देहदान करने वाले कस्बे के पहले दम्पति है। जानकारी के अनुसार भिनाय के पूर्व सरपंच मोहन लाल नागर के सबसे छोटे पुत्र हेमन्त नागर व उनकी पत्नी दमयंती नागर ने ब्यावर के दृष्टि सेवा संस्थान का अध्यक्ष एस एन शर्मा की प्रेरणा पर दोनों पति पत्नी ने देहदान का संकल्प भरकर दिया। उक्त संकल्प पत्र को प्राचार्य जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज अजमेर को रजिस्ट्रेशन हेतु भिजवा दिया गया। संकल्प पत्र भरने के बाद पर्यावरण प्रेमी हेमन्त नागर ने बताया कि एक व्यक्ति के मरने के साथ एक पेड़ भी मर जाता है और पर्यावरण के लिए एक लघु प्रयास धरती के हरे भरे पेड़ो को नष्ट होने से बचा सकता है। संकल्प पत्र भरने के अवसर पर उनके दामाद हितेश नागर पुत्री तृप्ति नागर संस्था के मदन मोहन हेमेंद्र जेन सुनील जिंदल मुकेश शर्मा रामेश्वर प्रसाद वर्मा सी एन शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- Devendra
- 19/11/2017
- zero comment