नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
वयोवृद्ध कांग्रेस नेता श्री तिवारी की हालत गंभीर है और एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बुखार और निमोनिया से जूझ रहे तिवारी को यहां मैक्स सुपर स्पेशिऐलिटी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में 26 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था। उन्हें सितंबर में मस्तिष्काघात हुआ था। योगी आदित्यनाथ ने यहां दोपहर मैक्स अस्पताल में आकर डॉक्टरों से श्री तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर श्री तिवारी के परिजन भी मौजूद थे।