जयपुर। राजस्थान में तापमान में गिरावट आने से सर्दी जोर पकड़ने लगी हैं जिससे राज्य में आज न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के चुरु में न्यूनतम तापमान 5़ 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो 2़ 4 डिग्री गिरावट के साथ सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। हालांकि सिरोही जिले में स्थित पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 5़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर में सामान्य से चार डिग्री कमी के साथ सात एवं श्रीगंगानगर में सामान्य से दो डिग्री कमी के साथ 8़ 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसी तरह जैसलमेर में 9़ 8 भीलवाड़ा 11 बीकानेर 11़ 6 चित्तौडगढ़ 11़ 8 अलवर 12 जोधपुर 12़ 9 बाड़मेर एवं कोटा में 13़ 9 तथा उदयपुर में 14 डिग्री सेल्सियस रहा। उदयपुर एवं चित्तौडगढ़ को छोड़कर सभी जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। उदयपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो तथा चित्तौडगढ़ में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी जयपुर में भी न्यूनतम तापमान 3़ 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 12़ 8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। राज्य में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई और राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान उदयपुर में 25़ 4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम था जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा।
बादलों के छंटने एवं तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई और लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरु कर दिया हैं।
- Devendra
- 20/11/2017
- Comments Off on राजस्थान में सर्दी जोर पकड़ने लगी