दुष्कर्म के आरोपी मोहंती दो दिन के पुलिस रिमांड पर

  • Devendra
  • 21/11/2017
  • Comments Off on दुष्कर्म के आरोपी मोहंती दो दिन के पुलिस रिमांड पर

जयपुर। दुष्कर्म के आरोपी भारतीय प्रशासनिक सेवा के निलंबित अधिकारी बीबी मोहंती को अदालत ने आज दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस ने मेडिकल जांच कराकर दोपहर बाद मोहंती को कोर्ट में पेश किया। जहां उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि गत चार साल से फरार मोहंती ने कल देर रात महेश नगर थाने में आत्मसमर्पण किया था।
जनवरी 2014 में एक 23 वर्षीय युवती ने जयपुर के महेश नगर थाने में मोहंती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। युवती के अनुसार मोहंती ने जनवरी 2013 में पहली बार जयपुर में ही एक फ्लैट में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अन्य शहरों के करीब आधा दर्जन होटलों में ले जाकर भी दुष्कर्म किया। पीड़िता ने करीब एक साल बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था।
पुलिस ने आरोपी मोहंती के ठिकानों पर छापे मारे लेकिन वे भूमिगत हाे गए। इसके बाद से पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी और उस पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar