राशिफल: बुध छोड़ेंगे वृश्चिक का साथ, किसे होगा खुशियों का एहसास

  • 01glld3citdecc4m6kba
  • 22/11/2017
  • Comments Off on राशिफल: बुध छोड़ेंगे वृश्चिक का साथ, किसे होगा खुशियों का एहसास

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 22.11.17, चंद्र धनु राशि व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभरंग स्लेटी, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।

आज का विशेष उपाय: प्रसन्नता हेतु दुर्गा मंदिर में मशरूम चढ़ाएं।

आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय विदुषे नमः॥ इस बुध मंत्र से प्रसन्नता मिलती है।

मेष: मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा। संतान के विषय में चिंता रहेगी। पेट दर्द से परेशानी होगी।

वृष: कार्य सफल होंगे। स्टूडैंट्स की नए विषयों में रुचि रहेगी। सरकारी कार्यों में आर्थिक सफलता मिलेगी। परिजनों हेतु निवेश करेंगे।

मिथुन: ऑफिशियल कार्य का उचित फल मिलेगा। भाई-बहन से मनमुटाव दूर होगा। वैचारिक परिवर्तन होगा। आर्थिक सावधानी बरतें।

कर्क: मन में निराशा रहेगी। अस्वस्थ रहेंगे। कुटुंबजनों संग भ्रांति होगी। विद्यार्थियों को असफलता मिलेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।

सिंह: कार्यों हेतु त्वरित निर्णय लेंगे। बुजुर्गों से लाभ होगा। सामाजिक मान बढ़ेगा। वाणी में उग्रता रहेगी। अधिक क्रोध से स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

कन्या: अहंकार के मुद्दे पर झड़प होगी। मित्रों से मनमुटाव होगा। स्वभाव में आवेश रहेगा। आकस्मिक खर्च होगा। विवाद होने के योग हैं।

तुला: लाभ होने से प्रसन्नता होगी। आय वृद्धि होगी। मित्रों पर खर्च होगा। पर्यटन स्थल की सैर होगी। सिंगल्स को पार्टनर मिलने के योग हैं।

वृश्चिक: व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं।

धनु: नकारात्मक विचार व आलस्य का अनुभव होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। व्यावसायिक बाधाएं आएंगी। प्रतिस्पर्धियों संग विवाद के योग हैं।

मकर: सामाजिक कारणों से यात्रा होगी। खानपान की गड़बड़ी से स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नैगेटिव विचार आएंगे। पार्टनर्स से मतभेद होगा।

कुंभ: हर कार्य दृढ़ मनोबल से पूरा होगा। प्रवास के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भागीदारी मे लाभ होगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी।

मीन: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। वाणी में उग्रता रहेगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वजनों से शुभ संदेश मिलेंगे।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar