भिनाय। (जितेन्द्र दवे) स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीख रही है। राज्य सरकार की योजना अंतर्गत विभिन्न बालिका विद्यालयों में दक्ष प्रशिक्षक के द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखा कर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्थानीय विद्यालय की दक्ष प्रशिक्षक और शारीरिक शिक्षिका ममता चौहान ने बताया कि इस 30 दिवसीय शिविर में कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत 100 बालिकाएं आत्मरक्षा के गुर सीख रही है इन 30 दिनों में इन्हें आत्मरक्षा के विभिन्न क्रियाकलापों और गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- Devendra
- 22/11/2017
- zero comment