हाफिज सईद को रिहा करेगा पाकिस्तान

  • Devendra
  • 23/11/2017
  • Comments Off on हाफिज सईद को रिहा करेगा पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के लाहौर उच्च न्यायालय ने जनवरी से नजरबंद 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी आज हटाने का आदेश दिया।
सईद को कल रिहा कर दिया जाएगा। पाकिस्तान के पंजाब सूबे की सरकार ने प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के सईद की नजरबंदी की अवधि बढ़ाने की मांग थी, लेकिन न्यायालय ने इसे खारिज करते हुए सईद की नजबंदी हटाने का आदेश दिया।
जमात-उद-दावा वर्ष 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमले के जिम्मेदार प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तयैबा का मुख्य अंग है। अमेरिका ने सईद की गिरफ्तारी और सजा दिलाने वाली सूचना देने के लिए एक करोड़ डॉलर का इनाम देने प्रस्ताव रखा है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार सईद के वकील ए के डोगर ने कहा कि उच्च न्यायालय की समीक्षा समिति ने पंजाब सरकार से उसको नजरबंद रखने के लिए सबूत पेश करने को कहा था लेकिन सरकार ऐसा करने में नाकाम रही। डोगर ने कहा, “समीक्षा समिति को सईद के खिलाफ को पुख्ता सबूत नहीं मिला इसलिए न्यायालय ने सरकार को उसे रिहा करने का आदेश दिया।”
समिति ने पिछले महीने सईद की नजरबंदी को एक महीने के लिए बढ़ाया था। कल मुंबई हमले की नौवीं बरसी से तीन दिन पहले सईद की नजरबंदी की अवधि समाप्त हो रही है। मुंबई हमले में 166 लोग मारे गए थे।
कल पंजाब सरकार ने सईद को उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की समीक्षा समिति के समक्ष पेश करते हुए उसकी नजरबंदी की अवधि को तीन महीने बढ़ाने की गुहार लगायी थी। सईद के चार सहायकों को पिछले महीने ही रिहा कर दिया गया था।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
Skip to toolbar